भारत में पिछड़ी जातियों की स्थिति।
जैसा कि आप लोग जानते हैं वर्तमान समय में देश की स्थिति बहुत दयनीय है। मैं आपको बताना चाहूंगा की वर्तमान समय में भारतीय ग्राम परिवेश काफी समस्याओं से जूझ रहा है। एक तरफ ऐसा समुदाय है जो अपनी रोजी रोटी नहीं इकठ्ठा कर पा रहा है और एक तरफ समाज ऐसा है की बहुत आराम से जीवन यापन कर रहा है । यह अंतर आपको इस तस्वीर में मिल जाएगा एक तरफ दिहाड़ी मजदूर के बच्चे हैं और एक तरफ मैं और जिनको आज के समय में काम ही नहीं मिल रहा है और जो बाहर पलायन करके दूसरे राज्यों या जिलों में गए हैं वह अपने घर की तरफ वापस आ रहे हैं । ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था का भी बुरा हाल है। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी सही तरीके से नहीं हो रहा है। गरीब आदमी को कोई मदद प्रदान नहीं की जा रही है जो की भी जा रही है ऐसा जताया जा रहा है कि कोई बहुत बड़ा एहसान कर दिया गया है।वह हमेशा परेशान रहा था और परेशान रहेगा। जैसा कि आप तस्वीर में देख रहे हैं मैं मुशहर टोला के कुछ बच्चों के साथ बात कर रहा था तभी मैंने देखा अपनी और उनके बीच अंतर जो काफी कष्टदायक था। आजकल हर समाज अपनी अपनी समस्याओं से जूझ रहा है ।लेकिन कुछ समाज ऐसे हैं जैसे SC - ST मैं आने वाला मुशहर समाज जो काफी सालों से समस्याओं से जूझ रहा है ।आज के समय उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है आप बड़े लोग तो घर में स्टोर कर लिए होंगे अपने खाने का सामान यह क्या करेंगे ?आप बताएंगे क्या आपके पास कोई जवाब है? टीवी देखने के सिवा।
You can suggest me
ReplyDelete